सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली विश्राम पट्टी में, दो सम्प्रदायों में हुआ जमीनी विवाद

Shareकुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली विश्राम पट्टी सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माना जाता है बीते दिनों दो संप्रदायों में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस द्वारा...

कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली विश्राम पट्टी सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माना जाता है बीते दिनों दो संप्रदायों में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जिस आबादी की भूमि पर विवाद था वहां हिंदू समुदाय के लोग शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया । जिससे दर्जनों महिला पुरुष घायल हो गए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था,वैसे यह जगह सुरक्षा की दृष्टिसे अतिसंवेदनशील माना जाता है और उस आबादी की जमीन को लेकर पहले से ही दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने थे .लेकिन पुलिस प्रशासन से लेकर राजस्व कर्मियों की जानकारी होने के बावजूद भी उस पर ठोस पहल नहीं किया गया। जिसके वजह से बीती रात लगभग 11 बजे पुलिस ने हिंदू पक्ष के लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई ,अगर प्रशासन पहले ही मुस्तैद हो गया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती ।और पुलिस को लाठी चार्ज नहीं करना पड़ता ।

इस घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंश वाल ,एसडीएम सीओ सदर, कोतवाल मिथिलेश राय , क्यूवारटी के आलावे कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी । और विवादित जमीन से ईट और लकड़ी हटाने के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सास ली, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है ।अब यह देखना है कि राजस्व विभाग इस दो संप्रदाय के लोगों का विवाद को कब तक समाप्त करता है। इस मामले में पुलिस ने दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले रखा है, स्थिति नियंत्रण में है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY