प्रांतीय अध्यक्ष कन्छल के अड़ियल रवैया से क्षुब्ध होकर , पडरौना व्यपार मण्डल के पदाधिकारी व सदस्यों ने दी सामुहिक इस्तीफा

Shareकुशीनगर । उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के अड़ियल रवैया एवं संगठनात्मक असहयोग से क्षुब्ध होकर बीते दिनों व्यापार मण्डल पडरौना के सभी पदाधिकारी...

कुशीनगर । उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के अड़ियल रवैया एवं संगठनात्मक असहयोग से क्षुब्ध होकर बीते दिनों व्यापार मण्डल पडरौना के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। व्यापारियो ने अपने गुस्से का इजहार कर कहा कि जिस संगठन मे व्यापरियो की उपेक्षा व शोषण हो उस संगठन से खुद को अलग कर लेना ही बेहतर है।
नगर के एक होटल मे पडरौना व्यापार मण्डल के संरक्षण दीपनरायण अग्रवाल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई बैठक मे व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। सर्वसम्मत से लिए गए इस फैसले के बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देकर ईमेल के जरिये संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को इसकी जानकारी दी। और सदस्यता समाप्त करने की अपील की।
इस्तीफा देने वालों मे व्यापार मण्डल पडरौना के जगदम्बा रूगंटा,प्रदीप चहाडिया, संजय मारोदिया, प्रदीप जायसवाल, अजय गुप्ता , जगेन्द्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल, संजीव गोयल,, संदीप अग्रवाल, आनंद टिबडेवाल, अजय गुप्ता , आनंद गुप्ता सहित व्यापारी शामिल है।
प्रान्तीय मंत्री / जिलाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा
संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा व्यापारियो की लगातार की जा रही उपेक्षा व संगठनात्मक असहयोग से क्षुब्ध होकर व्यापार मण्डल के सामुहिक इस्तीफा के बाद प्रान्तीय मंत्री व जिलाध्यक्ष जगदम्बा अग्रवाल ने अपनी स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र देकर सदस्या समाप्त करने की अपील की है। श्री अग्रवाल के इस निर्णय का पडरौना के व्यापरियो ने स्वागत किया।
जगदम्बा बने उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष
उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने जगदम्बा अग्रवाल को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। श्री अग्रवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर व्यापारी समाज के लोगों ने अग्रवाल को बधाई दी। इससे पूर्व जगदम्बा अग्रवाल व्यापार मण्डल (कंछल गुट) से अपने पद व सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY