दो गांव के पांच घरों में चोरी, दहशत

Share◆ 50 हजार नकद, अपाची मोटर साइकिल व हजारों का सामान चोरी। ◆ सभी घटनाआें में दिख रहा एक ही तौर तरीका, एक ही गिरोह के कारनामे का अंदेशा।...

◆ 50 हजार नकद, अपाची मोटर साइकिल व हजारों का सामान चोरी।
◆ सभी घटनाआें में दिख रहा एक ही तौर तरीका, एक ही गिरोह के कारनामे का अंदेशा।

भगवन्त यादव संबाददाता

कुशीनगर कसया थानाक्षेत्र के गांव भठहीं बाबू व नकहनी में गुरूवार की रात चोरों ने पांच घरों में बारी-बारी से चोरी की। घटना को अंजाम दिया। छह कीमती मोबाइल, 25 हजार रुपया नकद, हजारों रुपये कीमत का सामान एवं एक अपाची मोटर साइकिल चुरा ले गए। सभी घटनाआें में चोरी का तौर तरीका एक ही जैसा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों के एक ही गिरोह ने सभी घटनाआें को अंजाम दिया है। एक ही रात घटित चोरी की पांच घटनाआें से क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण भयभीत हैं। भठहीं बाबू गांव में अयोध्या गुप्ता के घर छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने तीन कीमती मोबाइल, पांच हजार रुपया नकद, अटैची में रखा सोने का चैन चुरा लिए। इसी गांव में ठगई वर्मा के घर में पीछे से चोर घुसे हैं। एक मोबाइल और कुछ कीमती कपड़ा चोरी हुआ है। भोला मद्धेशिया के घर पहुंचे चोरों ने पाकेट में रखा पांच हजार रुपया चुरा लिया। दरवाजे पर खड़ी मोटर साइकिल का लाक तोड़ कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे कि एक महिला जग गई। उसके शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। महिला के अनुसार दो चोर मुंह बांधे हुए थे। इसी तरह नकहनी गांव में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के घर में घुसे चोर एक मोबाइल व 20 हजार रुपया नकद चुरा लिए। विवेक राय के गैरेज में रखी अपाची मोटर साइकिल लेकर चंपत हो गए। हल्का दारोगा गिरीश चंद पाठक ने बताया कि सभी घटनाआें की जानकारी है। जांच की जा रही है। चोर शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY