कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बांसी धाम मेला में, दूरदराज से भारी संख्या में आये श्रद्धालु

Shareपरमेश्वर यादव कुशीनगर पडरौना नगर से लगभग 9 किलोमीटर उत्तर पूर्व की दिशा में उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमा पर लगे बांसी धाम कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान...

परमेश्वर यादव

कुशीनगर पडरौना नगर से लगभग 9 किलोमीटर उत्तर पूर्व की दिशा में उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमा पर लगे बांसी धाम कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हुई है उक्त स्थान के लिए एक उक्ति कहा गया है जो बहुत ही मशहूर है “100 काशी के बराबर एक बांसी”


कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस स्नान पर्व के अवसर पर पड़ोसी देश नेपाल, बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों से लोग स्नान के लिए आते हैं। इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार आकर अपनी दुकानें सजाकर लगाते हैं जिसमें टेकुआटार,बैठ वलिया ,कठकुईया सेमरिया पडरौना, खड्डा,छितौनी, तुर्कपट्टी, मनसा छापर, घुघुली, झूलनीपुर, कसया ,कप्तानगंज, तथा बिहार से बगहा तमकुहवा,धनहा, चनपटिया,नरकटियागंज ,मधुबनी आदि जगह से दुकानदार अपनी दुकान लगाकर मेला का शोभा बढ़ाते हैं इसके साथ ही साथ बिहार से झूला, मौत के कुआं, जादूगरी ,तथा कुशीनगर से झूला आदि मेले में शोभा बढ़ा रहे हैं और दर्शकों का मन बहला रहे हैं। इस वर्ष मेले की व्यवस्था के लिए मेले से पूर्व से ही सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे एवं जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह सहित उप जिलाधिकारी रामकेश यादव ने व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का आवश्यक निर्देश दिया था। इसी क्रम में बासी चौकी के साथ ही मेला नियंत्रण हेतु मेला में अलग से चौकी स्थापित की गई है ।जहां महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों को पर्याप्त मात्रा में तैनात किया गया है। साथ ही मेले में भारी भीड़ के नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस के द्वारा चार पहिया वाहनों का मेले में प्रवेश वर्जित करते हुए व्यवस्था को सुचारू रूप से नियंत्रित करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं।

बांसी मेला में इस वर्ष पहली बार सांसद और जिला अधिकारी के सौजन्य से गंगा आरती का आयोजन किया गया और सायं काल सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे एवम् जिलाधिकारी कुशीनगर डॉ0 अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में गंगा आरती हुआ।
इस अवसर पर नटराजन म्यूजिक एकेडमी के द्वार भजन प्रस्तुत किया गया।और आरती के समय पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित उर्फ गोल्डी जायसवाल,चंद्र प्रकाश यादव उर्फ चमन, राजेंद्र जायसवाल, किशोर यादव, शंभू मिश्रा,आनंद शर्मा,अजय गोविंदराव शिशु, दिनेश चौधरी, प्रमोद गुप्ता ,प्रदीप यादव, मुन्ना चौबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY