विक्की के हत्यारे गिरफ्तार, गये जेल

Shareकुशीनगर 1 माह पूर्व तरयासुजान थाना अंतर्गत सोलह वर्षीय विक्की के हत्यारे का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया।पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार...

कुशीनगर 1 माह पूर्व तरयासुजान थाना अंतर्गत सोलह वर्षीय विक्की के हत्यारे का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया।पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि नवम्बर माह के 10 तारीख की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम गड़हिया चिन्तामणि में सुरेश चौहान की सोलह वर्षिय पुत्री कुमारी विक्की की हत्या कर शव को गाँव के बगल स्थित अखिलेश्वर साही के बगीचे के किनारे झाड़ झंखाड़ मे फेक दिया गया था । मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त श्रीमती पानमती पत्नी सुरेश चौहान सा0 गड़हिया चिन्तामणि थाना तरयासुजान की तहरीर पर थाना तरया सुजान पर मु0अ0सं0 491/19 धारा 302/201 भादवि विरूद्ध अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फिल्ड यूनिट ,डाग स्क्वायड व इलेक्ट्रानिक संसाधनो का प्रयोग कर घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को तिनफेडिया बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार चौहान मृतका का रिश्ते में जीजा लगता है। घटना में प्रयुक्त आला कतल,मफलर और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया ।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी पर गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.संदीप सिंह पुत्र नरेश सिंह साकिन जमसङिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2.राजकुमार चौहान पुत्र स्व0 श्रीराम चौहान साकिन चौपथिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण-
1.घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स नं0 यू0पी0 57 एडी 9037
2.घटना में प्रयुक्त आला कत्ल मफलर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह,निरीक्षक रामविलास यादव,
उ0नि0 रामेश्वर यादव,उ0नि0 दीपक सिंह,का0 आजाद चौहान,
का0जमशेद अहमद।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY