वैज्ञानिक अनुसंधान एवं कृषि विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान .. मदन गोविन्द राव

Shareभगवन्त यादव (संवाददाता) कुशीनगर कृषि विभाग द्वारा रामकोला में आयोजित ‘”कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण किसान मेला ” को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव...

भगवन्त यादव (संवाददाता)

कुशीनगर कृषि विभाग द्वारा रामकोला में आयोजित ‘”कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण किसान मेला ” को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानो का खेत में उपयोग करने तथा किसानों के सशक्तीकरण एवं खेती का यंत्रीकरण तथा विविधीकरण कर मिट्टी ,पर्यावरण सुरक्षा के साथ आय बढ़ाने की तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया,
श्री राव ने सहफसली एवं विविध फसली खेती तथा आधुनिक तकनीकों को बिना हिचक स्वीकार करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह चीनी मिलें चीनी के अतिरिक्त बिजली ,एथेनॉल, स्प्रीट ,एल्कोहल , कागज , जैविक उत्पादों के तरफ अग्रसर हो रही हैं उसी तरह किसानों को भी गन्ने के साथ अन्य सहायक फसलों को पैदा करना चाहिए।


किसान मेला को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के सह निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्त ने तमाम चित्रों तथा गन्ना किसानों द्वारा सहफसली से उपलब्ध लाभों का विभिन्न चित्रों के माध्यम से किसानों को समझाया तथा रोग ग्रस्त गन्ने के प्रजातियों के स्थान पर शोध से निकली कुछ नए प्रजातियों को खेत में बोने की सलाह दिया, ओम प्रकाश गुप्त ने जलवायु एवं मिट्टी के अनुसार प्रमाणित एवं रोग हीन प्रजातियों को ही नई तकनीकों के साथ खेत में लगाने पर बल दिया।मेले में उपस्थित किसानों को विषय वस्तु विशेषज्ञ जय प्रकाश मणि ने कृषि विभाग एवं सरकार के तमाम किसान हितकारी कार्यक्रमों से अवगत कराया। किसान मेला में आयोजित गोष्ठी का सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री नंदलाल एवं हरिद्वार मारकंडे तिवारी , ए. टी.एम. कृषि सुनील मौर्या , बजाज एलियांज के प्रतीक शर्मा , प्रगतिशील किसान अरुण सिंह ने भी संबोधित किया।
मेले में भानु प्रताप यादव, उमेश तिवारी ,आनंद सिंह, शैलेश् मणि , सुरेंद्र यादव , समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY