कुत्तों के आतंक से मचा हाहाकार

Shareकुशीनगर जनपद के पडरौना ब्लाक क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन गांवों में लावारिस कुत्तों के आतंक से हाहाकार मचा हुआ है। झुण्ड मे चल रहे इन कुत्तो के आतंक के...

कुशीनगर जनपद के पडरौना ब्लाक क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन गांवों में लावारिस कुत्तों के आतंक से हाहाकार मचा हुआ है। झुण्ड मे चल रहे इन कुत्तो के आतंक के खौफ से खेतो मे काम करने वाले ग्रामीण जहां अपने घरो मे दुबकने के लिए मजबूर है वही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी खौफजादा है। बताया जाता है कि इन लावारिस कुत्तों ने करीब दर्जनों लोगों पर हमला कर उन्हे जख्मी कर दिया है। इनमे कुछ लोगो की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। इतना ही नहीं दर्जनो जानवरों को भी इन कुत्तो ने अपना शिकार बनाया है। यही कारण है लोग अपने खेतो मे और बच्चे स्कूल जाने को लेकर डरे-सहमे है।

गौरतलब है कि परसौनी कला,अहिरौली बुजुर्ग,मटिहनिया बुजुर्ग, छावनी, खिरिया टोला आदि गांवों में लावारिश कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। गांव के खेतों में काम करने वाले लोगों,स्कूल जाने वाले बच्चे, और बकरी, गाय, भैस तथा उनके बछड़े को काटकर घायल कर दे रहे है। इन कुत्तों के आतंक से लोग अपने खेतो में काम करने नही जा पा रहे हैं। बताया जाता है कि कुत्ते पांच से सात के समूह बनाकर घुम रहे है। झुण्ड मे चल रहे कुत्ते जब किसी बच्चे, व्यक्ति या कोई छोटे जानवर को अकेले देख रहे है तो उन पर एक साथ हमला कर बुरी तरह घायल कर देते है। ग्रामीणों की माने तो करीब आधा दर्जन बकरियां इन कुत्तो के काटने से काल के गाल मे समा चुके है। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि इन कुत्तो को पकड़वा कर कही दूर जंगलों में भेजवाया जाय ताकी इनके आंतक से निजात मिल सके।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY