कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाय.. नोडल अधिकारी

Shareकुशीनगर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन तथा जनपद के नोडल अधिकारी एम0 देवराज द्वारा जनपद के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की...

कुशीनगर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन तथा जनपद के नोडल अधिकारी एम0 देवराज द्वारा जनपद के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाय तथा जनपद के विकास कार्यों/निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किये जायें एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जायें।
नोडल अधिकारी समीक्षा बैठक में आयुष्मान योजना के अंतर्गत बनने वाले गोल्डन कार्डों और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन का टारगेट और बढाना होगा, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर जन्म लेने वाले वच्चों का डाटा भी फीड किया जाय ताकि पता चल सके कि किसका कौन सा टीकाकरण हुआ कौन बाकी है। निराश्रित गौ वंश की समीक्षा दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूर्ण जानकारी देने पश्चात कुक्कुट योजना सम्बन्धी किये जा रहे प्रयास की जानकारी दी गई जिसे नोडल अधिकारी द्वारा कहा गया कि यदि किसी स्तर पर व्यवधान उतपन्न होता है तो इसकी जानकारी दी जाय ताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इसी प्रकार खाद्दान्न वितरण की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई जिसमें बताया गया कि अब तक जनपद में 95 प्रतिशत आधार डाटा का फिडिंग कार्य हो चुका है तथा विजली विल जमा करने हेतु सभी कोटेदारों की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा विद्दयुत विल बकायेदारों को लोन देने सम्बन्धी चर्चा की गई ताकि शीघ्र सभी के द्वारा भुगतान की कार्यवाही पूर्ण कराई जा सके।
श्री देवराज ने महिला अपराध, अपहरण,भू-माफिया, सहित सभी अपराधों सम्बंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई तथा कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था,तथा अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिये। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान, स्वच्छता कार्यक्रम तहत स्वच्छ भारत मिशन एवं सार्वजनिक शौंचालयों का निर्माण एवं उपयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन (एन0आर0एल0एम0), पेयजल योजना, ओडीआर/एमडीआर/राज्यमार्गों के अनुरक्षण/नई सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, समस्त पेंशन योजना, समस्त छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस(पोषण अभियान), बेसिक शिक्षा, ऊर्जा, सिंचाई/लघु सिंचाई के नहरों की सफाई/पानी की उपलब्धता, राजस्व वादों का निस्तारण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण व एक जनपद एक उत्पाद योजना सहित 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायी जाये तथा जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का लाभ जरूरत मंद/पात्र व्यक्तियों तक पहुचाया जाये।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह द्वारा शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में प्रगति के बारे में विभागवार अवगत कराया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान/गेँहू की खरीद 130 प्रतिशत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित सभी विभागों के कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। प्रबन्ध निदेशक/नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व के पुराने वादों का निस्तारण में तेजी लायी जाये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 नरेंद्र गुप्त, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) संजय पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मु0 नासेह, उप निदेशक चौधरी अरुण कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस0के0सिंह, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जल निगम, सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा/एनआरएलएम, जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY