गन्ने के खेत में मिला नवयुवक का शव, पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँचकर ली घटना की जानकारी

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र रामकोला के चरिघरवा-सिंगहा मार्ग पर ताल के किनारे स्थित एक गन्ने के खेत मे एक युवक की लाश पड़े होने की...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र रामकोला के चरिघरवा-सिंगहा मार्ग पर ताल के किनारे स्थित एक गन्ने के खेत मे एक युवक की लाश पड़े होने की जानकारी मंगलवार की सुबह खेत के तरफ गये ग्रामीणों को हुई। खेत में लाश होने की जानकारी होते ही लोगो का जमावड़ा घटना स्थल पर लग गया। मामले की सूचना पर पहुंची रामकोला व नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने वारदात की जानकारी उच्चधिकारियों को दिया।

गौरतलब है कि घटना स्थल से कुछ दूर पर मिले मृतक के आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के तेतरिया धुरिया निवासी साहब राव के बड़े पुत्र सुमंत सिंह के रूप में हुई। युवक के चेहरे व गर्दन पर चोट लगे होने के निशाना बने हुए थे वहीं लाश के पास ही एक बैग भी पड़ा हुआ था। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान किया गया,युवक के पिता ने पैसा लुट कर हत्या किये जाने की आशंका जताई। मृतक के पिता ने मौके पर बताया की युवक एक कम्पनी में कार्य करता था, सोमवार को वह सुबह घर से पडरौना जाने के लिए निकला, वहां पहुंचने के बाद एक विग माल मे पैसा डालना था। लेकिन जब पैसे जमा होने का एसएमस कम्पनी को नहीं मिला तो कम्पनी के लोगों उससे सम्पर्क करने का प्रयास करने लगे लेकिन बात नहीं हो पाई तो उनके घर पर सूचना दिया गया, हम लोगों के द्वारा उसके नम्बर फोन किया गया तो घंटी जाने के बाद भी बात नहीं हुई। किसी अनहोनी होने की आशंका के भय से सोमवार को ही पडरौना कोतवाली मे उसकी सूचना दिया गया, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमुने एकत्र किये साथ ही खोजी कुत्ते की मदद से आसपास मुआयना कर घटना की तलाश किया गया। रामकोला पुलिस ने पंचनामा बनवा लाश को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया की युवक के लापता होने की सूचना सोमवार को घरवालों ने पडरौना कोतवाली में दिया था, पुलिस युवक के तलाश मे लगी थीं। की आज लाश मिल गई हैं, प्रथम दृष्टया मामला पैसा लुट कर हत्या किये जाने का लगता हैं। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY