संवाददाता कप्तानगंज
कुशीनगर तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के अंतर्गत विधानसभा रामकोला की मंडल इकाई कप्तानगंज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाए जाने समाचार प्राप्त हुआ है ।
सूत्रों के मुताबिक मिली खबर के अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल कप्तानगंज के सेक्टर सोमली व सुधियांनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा सुधियांनी विवाह घर के प्रांगण में पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी के अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी हरेराम गुप्ता जी के देखरेख में तथा महामंत्री उमाशंकर यादव के संचालन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । सर्वप्रथम पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

हरेराम गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्याय जी के द्वारा देश हित में किए गए बलिदान, त्याग तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पार्टी को अत्यंत गतिशील बनाने पर किए गए सक्रिय योगदान पर प्रकाश डाला गया ।
तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण की भाव से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया जो गरीबों के लिए आर्थिक सहयोग दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र गुप्ता बूथ प्रमुख मुन्डेरा, अमरनाथ सिंह पेमली ,बिंद्रेस सिंह जमली ,शम्भू यादव, अमडीहाँ ,दिलीप सिंह पेमली, संतोष मद्धेशिया सेक्टर प्रमुख सुधियांनी ,अवधेश, जय गोविंद सिंह वीरेंद्र गुप्ता राम अशीष मौर्य आदि दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।अंत में महामंत्री उमाशंकर यादव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
