पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही किया पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Shareकुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के चरिघरवा-सिगंहा मार्ग समीप एक पोखरे के किनारे गन्ने के खेत में बीते दिनों मंगलवार को एक युवक का शव मिला था। जिसे बदमाशों...

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के चरिघरवा-सिगंहा मार्ग समीप एक पोखरे के किनारे गन्ने के खेत में बीते दिनों मंगलवार को एक युवक का शव मिला था। जिसे बदमाशों ने गोली मार कर 3,71,809 रुपये लूट लिये थे।इस घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात में शामिल चार अभियुक्तों को लूट की रकम व कट्टा कारतूस लूट में स्तेमाल बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस लाइन मे प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज और कोतवाली पडरौना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.02.2020 को गुमशुदा व्यक्ति सुमन्त राव पुत्र साहब राव सा0 तेतरिया थाना कसया जनपद कुशीनगर की गुमशुदगी रात्रि 11.00 बजे अंकित की गयी थी। मृतक वी.2 से 3,71,809 रूपये एकत्र कर बैंक में जमा होने थे, किन्तु बैंक में जमा न होने पर बैंक द्वारा घर के लोगों को सूचना देने पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। शव दिनांक 11.02.2020 को थाना रामकोला के ग्राम सिंगहा में बरामद हुआ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 60/2020 धारा 302, 201 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना द्वारा प्रारंभ की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कई पुलिस टीमों का अनावरण हेतु गठन किया गया। आज दिन बुधवार को मुखबिर द्वारा बताया गया कि कसया की तरफ से पटरी के रास्ते उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मिश्रौली की तरफ से सफेद रंग की बोलेरो से आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना व सर्विलांश के माध्यम से पड़री से पहले पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी। कुछ समय बाद एक सफेद रंग की बोलेरो आती दिखाई दी। गाड़ी को रोककर जामा तलाशी ली गयी व पूछताछ की गयी तो गाड़ी मे बैठे व्यक्तियों ने नाम पताक्रमशः 1. मनीष राव पुत्र विमल राव सा0 फुलवरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 2. आदित्य सिंह पुत्र गुड्डु सिंह सा0 देवरिया बाबू थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 3. मुन्ना मौर्या पुत्र हंसराज मौर्या सा0 देवरिया बाबू थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 4. मनोज यादव पुत्र गुलाब यादव सा0 देवरिया बाबू थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बताया। जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के पास से 2,28,300 रूपये व एक कट्टा 312 बोर व 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा बरामद हुआ व बताये कि हमलोग सुमन्त राव की हत्या कर सिंगहा में फेंक दिये थे तथा रूपये का बंटवारा कर अपने साथी कुनाल पुत्र मनोज राव सा0 नदवलिया रामपुर थाना कसया व सहनवाज पुत्र अज्ञात को कसया छोड़कर आ रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 396, 201 की बढोतरी की गयी।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आदित्य उसी मॉल में काम करता था। दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर अपने रिस्तेदार के घर रहकर दूसरी नौकरी की तलाश के बहाने पैसे छीनने की योजना बना रहा था, उसने पाँच साथियों को सम्मिलित किया और तमन्चे का प्रबन्ध किया। घटना के दिन मृतक पैसे लेकर मॉल से पैदल हीं बैंक जा रहा था तो अभियुक्तों द्वारा हाथ मिलाने के बाद बोलेरो में बैठने का आग्रह किया तो मृतक ने बैठने से मना किया तो बलपूर्वक अन्दर खींच लिया और तमन्चा सटाकर चुप रहने की धमकी दी और नगर से दूर ले जाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस घटना का सफल अनावरण करने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना पवन कुमार सिंह, निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उप निरीक्षक उमेश कुमार मीडिया सेल, रामाशंकर सिंह यादव, नागेंद्र सिंह, आलोक कुमार यादव, का0 रणविजय सिंह,सुशील कुमार सिंह, सर्विस लाइन सेल अभिषेक यादव, अमित कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, मनोज यादव, जीचंद चौहान, विजय पाल, परमेश यादव काशीनाथ सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY