प्रधान की गाड़ी पर हमला

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही गांव के प्रधान की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने रात्रि में हमला कर दिया जिससे उसके चार पहिया वाहन...

भगवन्त यादव

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही गांव के प्रधान की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने रात्रि में हमला कर दिया जिससे उसके चार पहिया वाहन के पिछले दरवाजे की खिड़की के शीशा क्षतिग्रस्त हो कर उसमें सुराग बन गया प्रधान ने इस हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। देर रात प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में लग गई है।

रामकोला विकासखंड की अहिरौली कुसम्ही ग्राम सभा के प्रधान एस के कुशवाहा पुत्र श्रीराम कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को अपने ग्राम सभा के नौका टोला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से पेंटिंग और गेट निर्माण का कार्य आदि की निगरानी कर रात के साढ़े आठ बजे के करीब अपने चार पहिया वाहन से लौट रहा था कि गांव में एक मोड़ पर बांस की कोठ में बैठे बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी के पिछले दरवाजे का खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त होकर छिद्र बन गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।घटना प्रधान के निवास स्थल से महज 200 मीटर पहले हुई। उन्होंने इस घटना की सूचना रामकोला पुलिस सहित जिले के आला अधिकारी को दी। रामकोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने लगी । रात्रि में ही प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी। प्रधान पर हुए हमले की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों का उनके दरवाजे पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY