मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में, कुल 5655 मरीजों का हुआ उपचार

Shareकुशीनगर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला जनपद के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज दिन रविवार को आयोजित हुआ। इस मेले में 1915 पुरुष 2802 महिलाएं एवं 938 बच्चों...

कुशीनगर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला जनपद के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज दिन रविवार को आयोजित हुआ। इस मेले में 1915 पुरुष 2802 महिलाएं एवं 938 बच्चों ने इलाज के लिए अपना पंजीकरण कराया तथा इनके जांच एवं उपचार किए गए। उपचार के अंतर्गत 379 श्वास, 400 उदर, 393 मधुमेह ,594 त्वचा, 184 रक्ताल्पता, 172 उच्च रक्तचाप, के रोगियों का जांच एवं उपचार किया गया। 25 मरीजों को टीवी की संदिग्ध स्थिति पाई गई जिसकी जांच कर पुष्टिकर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया कुल 122 चिकित्सकों तथा 266 पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवाएं प्रदान की गई 17 फरवरी से 29 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव हेतु दवाई खिलाने का भी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर खिलाएंगे बोदरवार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी कुशीनगर डॉक्टर अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में 298 आयुष्मान कार्डों का वितरण लाभार्थियों को किया गया इससे की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर एनके गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY