●जिलाधिकारी ने जनपद पुलिस के सफलता की सराहना।
●कुल बरामदगी की कीमत करीब 50 लाख रूपये
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण व तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जा रही डंफर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जोकवा बाजार के पास पकड़ने में कामयाबी प्राप्त की पकड़े गए वाहन से 350 पेटी भिन्न-भिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी मदिरा एवं डंफर RJ 23 GA 1942 के चालक के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया पुलिस की इस कामयाबी पर जिलाधिकारी कुशीनगर डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने जनपद पुलिस की सराहना की। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर जनपद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तीर्थ राम पुत्र रामकुमार साकिन इस्माईला थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा हुई है।

अभियोग पंजीकृतः-
1.मु0अ0सं0 72/20 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420 भादवि
2. मु0अ0सं0 73/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी का विवरणः-
1.350 पेटी अवैध विदेशी मदिरा कुल 3074.4 ली0 ( कीमत करीब 25 लाख)
2. एक अदद कट्टा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
3. वाहन डम्फर RJ 23 GA 1942 की कीमत करीब 25 लाख
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी
उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 मंगेश मिश्रा, उ0नि0 भूपेन्द्र नाथ तिवारी, का0 नरेन्द्र यादव, का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा,का0 संदीप यादव, का0 अमरेश प्रताप सिंह, रि0का0 अनिल कुमार यादव, म0का0 साधना गिरी, रि0म0का0 शालू सिंह।
