मंडलायुक्त ने होली त्योहार को लेकर शांति सुरक्षा सहित, विभिन्न मामलों के प्रति जनपदीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Shareकुशीनगर मंडलायुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर जयंत नार्लीकर व डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोडक ने आज दोपहर बाद कुशीनगर स्थित राजकीय पर्यटन गृह में होली त्योहार को लेकर शांति सुरक्षा सहित...

कुशीनगर मंडलायुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर जयंत नार्लीकर व डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोडक ने आज दोपहर बाद कुशीनगर स्थित राजकीय पर्यटन गृह में होली त्योहार को लेकर शांति सुरक्षा सहित विभिन्न मामलों को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
मंडलायुक्त श्री नार्लीकर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि होली त्यौहार के तहत पूरे जनपद में होलिका दहन के लिए निर्धारित स्थल का ही प्रयोग किया जाय कही भी नए सिरे से होलिका दहन का कार्यक्रम -सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी से अनुमति के बाद किया जा सकता है।


उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन के पूर्व राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा समस्त सम्बंधित गावों, मुहल्लों में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों में शांति सदभाव के साथ त्यौहार को पारम्परिक रूप से मनाने के बारे में चर्चा करें।
डीआईजी राजेश डी मोडक ने पुलिस कप्तान सहित समस्त क्षेत्रा अधिकारियों को होली त्यौहार को लेकर अवैध शराब के बिक्री एवं निष्कर्षण पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया, साथ ही डीजे पर नृत्य रोक लगाने , होलिका दहन स्थलों की पुख्ता सुरक्षा के लिए बीट आरक्षियों को निर्देशित करने व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी थाना क्षेत्रों में शांति कमेटी की बैठक को आयोजित करने का संदेश दिया। राजधानी के बदले हालात व बोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं को देखते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद या किसी धर्म विशेष के विरुद्ध टिप्पड़ी करने पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाय।

जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने होली की बधाई देते हुए उपस्थित अधिकारियों को त्यौहार में खलल डालने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पाण्डेय, उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद तिवारी, सदर रामकेश यादव, उपजिलाधिकारी खड्डा देश दीपक सिंह, सीओ सदर फूलचंद, तमकुही संदीप वर्मा, खड्डा शिवस्वरूप, कसया नितेश प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY