● बोले डीएम ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही, तुरन्त कार्यवाई अमल में लाई जायें।
● कुल 112 फरियादियों ने अपने-अपने दिये प्रार्थना पत्र, जिनमें 17 आवेदन पत्रों का तत्काल मौके पर हुआ निस्तारण।
कुशीनगर सम्पूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतें लंबित न रखी जाएं, तथा शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए इनका निस्तारण समयान्तर्गत अवश्य कराया जाए और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए।
जिलाधिकारी भूपेंद्र एस0 चौधरी ने आज पड़रौना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं है लापरवाही से कार्य कर रहे हैं बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर भी कोई निस्तारण नहीं कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्यवाई अमल में लाई जायें ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में किसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती है यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो निश्चित रूप से तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाय, तथा जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें मिले। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए और उसे उसी योजना से अवश्य जोड़ा जाए कोई भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए, इसके साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं इन्हें जल्द से जल्द त्वरित गति के साथ निस्तारित करें।
आज समाधान दिवस के अवसर पर दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आये कुल 112 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिये जिनमें 17 आवेदन पत्रों का तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण संवेदनशील होकर शिकायतें सुनें और शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुला ले और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि निस्तारण की क्रास चेकिंग कराई जायेगी। उन्होने सरकारी योजनाओं की पात्रता को तय कर अधिक से अधिक लोगो को योजनाओं से लाभ दिलाये जाने का भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस विभाग से जुड़े शिकायती पत्रों का निस्तारण सभी सम्बंधित समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र प्रसाद गुप्त, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल सहित सभी जनपद स्तरीय/तहसील के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
