श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मे रमाशंकर मनोनीत हुए तहसील अध्यक्ष

Shareकुशीनगर उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुशीनगर जिला इकाई की बैठक तमकुहीरोड डाक बंगले पर संपन्न हुई। जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे संगठन...

कुशीनगर उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुशीनगर जिला इकाई की बैठक तमकुहीरोड डाक बंगले पर संपन्न हुई। जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे संगठन के मजबूती पर चर्चा करते हुए तमकुहीराज तहसील संगठन की घोषणा की गयी।

जिला महासचिव संजय चाणक्य व जिला उपाध्यक्ष ज्योतिभान मिश्रा ने संयुक्त रूप से संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान मे पत्रकारों को अपनी दिशा का चयन करने के लिए आत्म चिंतन करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अपनी मांगों को संस्थानों के सामने रखने की नसीहत देते हुए कहा कि आप जिस संस्थान को खबर देते है उस संस्थान से अपनी मांग नही रखेगे तो संस्थान आपकी शोषण करते रहेगे। श्री चाणक्य व श्री मिश्र ने कहा कि छोटे अखबार का पत्रकार हो या बडे अखबार का पत्रकार, सभी बराबर के सम्मान के हकदार है, सभी सम्मानित पत्रकार है जिनके सहयोग और सम्मान के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदैव पत्रकारों के साथ खडी है।
कार्यकारी अध्यक्ष अजय मिश्र ने तहसील इकाई की घोषणा करते हुए कहा की संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के दिशा – निर्देश पर सर्वसम्मति से रमाशंकर सिंह को तमकुहीराज तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। श्री मिश्र ने कहा कि इसी क्रम में मे राजेश पाण्डेय को तहसील महामंत्री, जबकि अभय पाण्डेय एवं योगेन्द्र वर्मा को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किए गये है। इनके मनोयन पर जिला सचिव पवन मिश्रा, संयोग श्रीवास्तव, अशोक वत्स, राकेश श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नयी कमेटी नयी ऊर्जा के साथ पत्रकारों के हित मे कार्य करेगी।
अंत मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने नयी कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न का मुख्य वजह है उनका एकजुट न होना इस लिए जरूरी है हम सभी पत्रकार संगठित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY