कुशीनगर आजादी के बाद से कोई भी ऐसा वर्ष नहीं रहा है कि विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस ना मनाया गया हो, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों के प्रांगण बच्चों के बिना सुन्न रहे। परंतु विद्यालय प्रबंधन ने अपने स्तर पर कोबिद -19 का ख्याल रखते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया ।

जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की सहायता के लिए आई हुई 11वी वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी एव और एसडीआरएफ लखनऊ की टीम जो तहसील खड्डा के सरस्वती देवी पीजी कॉलेज के प्रांगण में रुकी हुई है इस पावन पर्व के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम बिहारी अग्रवाल ने दोनो बलो का गर्मजोशी से स्वागत किया। फौजी ड्रिल और कमांड के साथ ध्वजारोहण किया ।एवं सभी को शुभकामनाये दी । इस मौके पर उपस्थित एन डी आर एफ टीम के कमाण्डर इंस्पेक्टर दिनकर त्रिपाठी ने बताया कि हम आजादी के 74वी वर्षगाठ मना रहे है , जो हमे प्रत्येक वर्ष अत्यचार से लड़कर भविष्य को सावारना कैसे है । किसी भी विपत्ति मे परिस्थिति को कैसे सम्भालाना है सिखलाता है । इसी क्रम मे एस डी आर एफ के तरफ से सब उप निo ओंकार यादव ने उपस्तिथि जनो को सम्बोधित किया । इसके आलावा वहा विद्यालय कर्मीयो के साथ एन डी आर एफ के तरफ से उप निo चन्दन कुमार सिंह,सन्तोष यादव, रमेश आदि उपस्थित रहे।
