सामाजिक न्याय की लड़ाई को ललई सिंह ने बढ़ाया आगे …रामनिवास यादव

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर जनपद के रामकोला सिंचाई डाक बंगले मे आज सामाजिक क्रांति के महानायक पेरियार ललई सिंह यादव की 109 वीं जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर जनपद के रामकोला सिंचाई डाक बंगले मे आज सामाजिक क्रांति के महानायक पेरियार ललई सिंह यादव की 109 वीं जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता सीताराम यादव ने की।

समारोह काे संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता रामनिवास यादव ने कहा कि ललई सिंह यादव सच्ची रामायण के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कर्मकांड को दूर करके नई समाज की रचना कराई। वहीं सह मंडल प्रभारी समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गोरखपुर/ बस्ती के प्रभारी गिरजेश यादव ने कहा कि ललई सिंह यादव यथास्थिति वादी व्यवस्था के खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। सामाजिक परिवर्तन के लिए हमें उनके मार्ग पर चलना होगा। सामाजिक चिंतक संतोष यादव ने कहा कि जाति से समाज की ओर चलना होगा। तभी वंचित समाज मुख्यधारा में शामिल हो सकता है। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि ललई सिंह का कथन है कि बलि बकरे को दी जाती है शेर को नहीं। हमें शेर बनना होगा। इस दौरान राजेश यादव शसी यादव भरथ यादव विनोद यादव स्वामीनाथ यादव सीताराम यादव जितेन्द्र यादव धर्मेन्द्र यादव जितेन्द्र यादव हरिहर यादव विवेक यादव मनोज चौधरी समेत लोग शामिल थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY