आवेदन पत्रों के निस्तारण में शिथिलता कदापि बर्दास्त नही की जाएगी…… जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने तहसील कसया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं का त्वरित,...

कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने तहसील कसया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं का त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि बर्दाश्त नही की जाएगी।

उन्होंने ने इस दौरान कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इस मंशा के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग मे प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्व रुप से करेगें उन्होने यह भी कहा कि सभी अधिकारी , कर्मचारी व ग्रामीण स्तरीय कर्मी जन समस्याओं के प्रति पूरे मनोयोग काम करे। हर छोटी छोटी शिकायतो और समस्याओं पर विशेष रुप से ध्यान दे और उसका समाधान जिस स्तर पर संभव हो वही तत्कालिक रुप से किया जायें ।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्रों की जाॅच शीघ्र एवं निष्पक्षता पूर्वक करते हुए जनता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
आयोजित इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से 48 राजस्व विभाग का, 09 पुलिस विभाग,05 विकास विभाग के तथा अन्य विभागों के 12 मामले प्रस्तुत किये गए जिसमे कुल 6 प्रकरणो का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित कर आख्या प्रेषित किये जाने के निर्देश के साथ सौपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी कसया पूर्ण बोहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.नरेंद्र गुप्ता, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय,जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण,तहसील स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY