कुशीनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आगामी 10 दिसम्बर के पूर्व जनपद में कार्यक्रम का आयोजन होगा।जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश देते हुए अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित को दिए।
श्री चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में 65 जोडो का विवाह कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे सम्पन्न कराए जाने के उपरांत जनपद का लक्ष्य और बढ़ाये जाने की संभावना है ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि इस योजनान्तर्गत प्रत्येक वैवाहिक जोडे पर जिसमें कन्या को उसके बैंक खातेे के माध्यम से 35 हजार रुपये दिये जायेगें तथा 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान उसे प्रदान किया जायेगा। विवाह आयोजन के लिये प्रति जोडा 6 हजार व्यय किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास खण्डों को लक्ष्य निर्धारित कर लिए जाएं, व आवेदन पत्र संबंधित खण्ड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी से सत्यापन भी समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, उप जिलाधिकारी पडरौना रामकेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुनहरी लाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।
