सामूहिक विवाह में 34 जोडे हुए, एक दुजे के लिए

Share◆कैबिनेट मंत्री,सांसद कुशीनगर, ,दर्जा प्राप्त मंत्री,सहित खण्ड विकास अधिकारी,नवजोडो  के यशस्वी जीवन के लिए दिये शुभकामना व आर्शीवाद। परमेश्वर यादव कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना सामूहिक...

◆कैबिनेट मंत्री,सांसद कुशीनगर, ,दर्जा प्राप्त मंत्री,सहित खण्ड विकास अधिकारी,नवजोडो  के यशस्वी जीवन के लिए दिये शुभकामना व आर्शीवाद।

परमेश्वर यादव

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के विकास खण्ड विशुनपुरा के सभागार में भव्य, वृहद एवं आकर्षक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ,समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित विशिष्ट जनो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया ।
जनपद के चार ब्लाक विशुनपुरा, रामकोला,खड्डा, पडरौना, को मिलाकर कुल 34 जोडे एक दुजे के बंधन में बंधे । जिसमे 32 हिन्दू और 2 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए । विवाह कार्यक्रम धार्मिक व वैदिक रीतियों के अनुसार सम्पन्न कराई गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहायों की पीड़ा को समझते हुए इस कल्याणकारी योजना का संचालन किया गया, जिसके माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को एक साथ एक ही स्थान पर इतने भव्य रूप में कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया गया, श्री मौर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गए कदम की सराहना करते हुए आम जन से अपील भी किये कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।


उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न कराया जा रहा है,विवाह के रूप में मनुष्य सुसंस्कृत होता है,जिससे नियम, ध्यान ,मर्यादाओं का पॉलन करते हैं ,इसे वेदों व शास्त्रों में गंभीरता से लिया गया है,
उन्होंने कहा कि ये पुत्रियां शक्ति का रूप होती है इस शक्ति का सम्मान करें। जो इनका सम्मान नहीं करता है तो उसका तरक्की नही होता है। इसलिए इस शक्ति का सम्मान करें।श्री मौर्य ने कहा कि अगर घर के देवी का आदर, सम्मान, और प्रसन्न करो तो मंदिर की देवी स्वयं प्रसन्न हो जायेगी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गए कदम की सराहना करते हुए आम जन से अपील भी किये कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि कहा कि सामुहिक विवाह कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न कराया जा रहा है,जिससे कि नियम, ध्यान ,मर्यादाओं का पॉलन करते हैं,इसे वेदों व शास्त्रों में गंभीरता से लिया गया है, उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शामिल है।


विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन जनपद में पहले भी हो चुका है, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पहले बेटियों को अभिशाप माना जाता था, परंतु मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटियों की सुरक्षा, तथा जिस घर मे बेटियों की पूजा की जा रही हो उस घर मे अभिशाप कैसे आ सकता है, उन्होंने कहा कि हर घर मे बेटी के प्रति सुरक्षा,सम्मान दिया जाना हम सभी की जिम्मेदारी है,मुख्यमंत्री जी का संकल्प उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है उसी के क्रम में ये पहल है,उन्होंने सभी नव दंपतियों को सुखमय जीवन व जीवन में एकरूपता बनी रहे सहित आशीर्वाद वचन दिए।
वैवाहिक कार्यक्रम पश्चात सभी जोड़ो को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख लल्लन यादव,आनन्द प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी एडीओ समाज कल्याण विनोद, रामेश्वर कुशवाहा, महन्थ त्यागी, प्रधान केड़ी, राजन जायसवाल ,तथा विशिष्ट जनो के साथ हजारो लोग साक्षी बने व नवजोडो को उन्हे गृहस्थी के सामान प्रदान कर भावभीनी बिदाई की गयी एवं उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना के साथ नव जोडो पर पुष्प वर्षा भी की गई।

 

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY