पत्रकार ने खुद को गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली

Shareकुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी पत्रकार सुनील तिवारी ने रविवार को सुबह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त कर...

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी पत्रकार सुनील तिवारी ने रविवार को सुबह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि वो कुछ दिनो से डिप्रेशन मे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने घटनासस्थल का जायजा लिया और रिवाल्वर को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पत्रकार के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पारिवारिक पंचायत को लेकर खुदकुशी किये जाने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली के गांव रतनवा निवासी और एक साप्ताहिक अखबार के पत्रकार सुनील तिवारी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर सटा कर गोली मार ली। जब तक गांव के लोग और परिजन दौड़ कर वहां पहुंचे तब तक पत्रकार सुनील की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से रिवाल्वर मिला, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि पारिवारिक पंचायत को लेकर दरवाजे पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान सुनील तिवारी ने कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर खुद को गोली मार लिया है।
जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने किया शोकसभा
पत्रकार सुनील तिवारी के मौत की खबर सुन जनपद मे शोक की लहर दौड़ गयी। पत्रकारो में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी व मिथलेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया। पत्रकारो ने स्वर्गीय पत्रकार के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा के शांति व परिवार को इस दुख को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्री द्विवेदी ने कहा कि होनहार व प्रतिभाशाली पत्रकार का इस तरह से जाना जिले के पत्रकारिता क्षेत्र का अपूर्ण क्षति है। जिसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है जबकि मिथलेश्वर पाण्डेय ने कहा कि तेज तर्रार युवा पत्रकार का असमय चले जाना काफी दुखदाई है। इस घटना से पत्रकार जगत काफी आहत है। इस दौरान संजय चाणक्य, ज्योतिभान मिश्र, नरेन्द्र वर्मा, अजय मिश्रा,शम्भू शरण मिश्र, परमेश्वर यादव, बृजबिहारी त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, राजू दबे, पवन मिश्र आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान आदित्य श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्रा, काशीनाथ साहनी, तेज प्रताप सिंह, सन्तोष वर्मा, शैलेश उपाध्याय, प्रभुनाथ गुप्ता, सुमन्त दुबे, नरेंद्र वर्मा, सुनील मिश्र, सुमन, उपेन्द्र कुशवाहा, नवीन पाण्डेय, राजकुमार भट्ट , रमन शर्मा सहित आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY