श्रावण के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों। में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें मांगी। सावन...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों। में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें मांगी।
सावन का पहले सोमवार होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े थे।


हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।
मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी ! जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे।
इसके आलावे पडरौना शहर के अहिरौली बुजुर्ग शिव मंदिर, मटिहानिया बुजुर्ग शिव मंदिर, रामपुर शिव मंदिर,भानु बाबा छावनी शिव मंदिर,तथा गांव देहात की स्थानीय शिव मंदिरों समेत लमुहा शिव मंदिर और सिधुआं स्थान मंदिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही |

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY