यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

Shareकुशीनगर ( उत्तर प्रदेश ) प्रकृति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मानव के विकास में कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होता है। यदि प्रकृति का दोहन कारण...

कुशीनगर ( उत्तर प्रदेश ) प्रकृति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मानव के विकास में कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होता है। यदि प्रकृति का दोहन कारण शुरू हुआ और क्षतिपूर्ति नही हुई तो निश्चित ही एक दिन समूल विश्व परेशानी में पड़ जायेगा। इसी क्षतिपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अरुणेश यादव के निर्देशन में ट्रस्ट की सभी इकाइयों ने अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर प्रकृति के प्रति प्रेम का इजहार किया। इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नोएडा में 50 पेड़ लगाकर की।जिसमे ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे एवम बढ़चढ़ कर भागीदारी लिए। जब कि झारखंड इकाई के प्रदेश प्रभारी शेखर बाबू ने कई जिलो में वृक्षारोपण अभियान शुरू कराया। गोंडा जिले की इकाई ने डॉ आशीष की अगुआई में कई वृक्षों को लगाये।

इसी क्रम में युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव जी ने फिरोजाबाद में वृक्षारोपण करवाया। साथ जी औरैया जिले की इकाई ने भरत यादव के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के वृक्षों को लगाकर अपनी जिम्मेदारी को समझा।वृक्षों की आवश्यकता वर्तमान काल में अत्यधिक है, इस महत्व को समझाते हुए प्रतापगढ़ की युवा इकाई ने संदीप यादव और सौरभ यादव की अगुआई में वृक्षों का रोपड़ किया।इसी क्रम में युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी नितेश यादव ने रायबरेली में फलदार पेड़ लगाए।मैनपुरी क्षेत्र की इकाई ने अजय यादव के सहयोग से वृक्षों का रोपड़ कर समाज में अपनी कर्तव्य निष्ठा समझी। वही इटावा की युवा इकाई ने अनुज यादव, अरुण यादव एवम अश्विनी यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर है साल वृक्षों की देखभाल एवं नए पेड़ों को लगाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष युवा इकाई देव राज यादव ने इस अभियान में अपना योगदान दिया।


ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ हेमेंद्र यादव ने कहा कि इस बरसात के मौसम में वृक्षारोपण अभियान सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में बृहद रूप से किया जाएगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY