यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर जनपद में कोरोना को लेकर एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक एक साथ 20 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 14 लोग एक ही ब्लॉक, रामकोला के हैं जबकि 5 लोग हाटा और पडरौना के हैं । इसके अलावा जिले का एक अन्य व्यक्ति है. इन सभी की रिपोर्ट आते ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी के नंबरों पर कॉल कर जांच कर रही है कि यह सभी व्यक्ति कब कहां और किसके सम्पर्क में आए। तकि उन सभी लोगो की जांच हो सके। कहना न होगा कि जिस जिले में कोरोना केस न के बराबर आ रहे थे, वहां एकाएक एक साथ 20 केस सामने आना हैरान करने वाला है.
सीएमओ खुद जाएंगे मरीजों के घर
जानकारी के मुताबिक, सीएमओ ने खुद सभी मरीजों की रिपोर्ट में दिए गए पते पर जाकर जांच करने की योजना बना रहे है वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि यह रिपोर्ट गलत नहीं है।
कोरोना अपडेट
जनपद में अबतक एक्टिव केसेस की संख्या 4 थी, जो अब बढ़कर 23 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, यहां पर 848276 लोगों का टेस्ट किया गया था. इनमें से 15610 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और 227 की कोरोना के चपेट में आने से मौत भी हुई है. लेकिन राहत की खबर यह है कि 15361 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रविवार को 3269 सैंपल्स में से 1272 की रिपोर्ट आयी है इनमे से 1252 निगेटिव तथा 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। पाजिटिव पाये गये लोगो मे सर्वाधिक संख्या रामकोला ब्लॉक का है यह 14 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है। इसके अलावा हाटा दो, सुकरौली एक, पडरौना दो एवं एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पाज़िटिव आयी है।
हो सकती है किसी और लैब से जांच
सीएमओ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह सभी रिपोर्ट्स जिला अस्पताल में बने आरटीपीसीआर लैब की हैं. इन 20 मरीजों में से 8 से संपर्क नहीं हो पाया था. लेकिन आज सीएमओ इन सभी के पते पर खुद जाने की बात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरीजों के दोबारा जांच करने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी. इसके बाद भी सभी 20 सैंपल डीप फ्रीज कर दिए गए हैं ताकि किसी और लैब से भी इनकी जांच कराई जा सके।
