पानी टंकी में तकनीकी खराबी के कारण, गांव के हजारो लोगो को नही मिल रहा है शुद्ध पानी

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम तरयालच्छीराम में बीते एक सप्ताह से पानी टंकी में आयी तकनीकी खराबी के कारण गांव के हजारो लोगो...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम तरयालच्छीराम में बीते एक सप्ताह से पानी टंकी में आयी तकनीकी खराबी के कारण गांव के हजारो लोगो को शुद्ध पानी के लिए तरसना पड रहा है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान व जल निगम के जिम्मेदार सूरदास बने बैठे है। इसको लेकर ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है जो कभी भी एक आन्दोलन के रूप मे भड़क सकता है।
गौरतलब है कि तरयासुजान क्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव मे स्थित पानी टंकी मे तकरीबन खराबी आ जाने के कारण एक सप्ताह से अधिक समय से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पुरी तरह ठप है। उमस और भीषण गर्मी के कारण शुद्ध पेयजल के अभाव मे यहा के बाशिंदों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों द्वारा लगातार इस समस्या से प्रधान व जल निगम विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक जनहित से जुडे इस समस्या का निस्तारण नही किया गया। ग्रामीणों की माने तो प्रधान का कहना है कि गांव मे चंदा इकट्ठा कर पानी टंकी मे खराब उपकरण को दुरुस्त कराया जायेगा, जबकि ग्राम पंचायत के खाते मे पहले से साढे तीन लाख रुपये पडे हुए है। लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम होने के नाते गाँव में हर तरफ जल जमाव एवं दूषित पानी है ऐसे में इंडिया मार्का हेण्डपंप या चापा कल का पानी पीने से तमाम संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। लोगों के इस महत्वपूर्ण समस्या पर जब सचिव लल्लन यादव से बात किया गया तो उन्होंने कहा इंजीनियर से वार्ता हुई है,उसमें चालिस हजार रुपये के खर्च है, दूसरी ओर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब ग्राम सभा के खाते में साढे तीन लाख रूपये है तो चालीस हजार रुपये खर्च कर टंकी को ठीक क्यो नही कराया जा रहा है। इस बारे में सचिव ने कहा कि तीन लाख के करीब रुपए है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में बात रखी जाएगी तथा वह जैसा निर्देश देंगे उस हिसाब से कार्य किया जाएगा । कहना न होगा कि जनता को इस भीषण गर्मी में पीने के पानी से महरूम रखना ये साबित करता है कि जनता की तकलीफो से न तो विभाग को कोई लेना देना है और न ही यहा के ग्राम प्रधान को कोई सरोकार है। गांव के निवासी व वरिष्ठ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव का कहना है संक्रमित बीमारियों का दौर चल रहा है ऐसे शुद्ध पेयजल के अभाव मे ग्रामीण दूषित जल का सेवन करने के लिए मजबूर है। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध करायी जाए किन्तु अफसोस जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा और विभाग के अडियल रवैया के कारण सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। संयोग श्रीवास्तव सहित गाँव के जागरूक जनो ने डीएम से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है ताकि खराब पानी पीने से गाँव में महामारी न फैल सकें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY