यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर के विकास के लिए यहां के लोगों ने जो सपना देखा था उस सपनों को प्रधानमंत्री ने आज पूरा किया। वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संबोधन जरूर शुरू किया लेकिन सीएम ने अपने संबोधन केवल विकास और रोजगार की बात करते हुए एक-एक कर किए गए विकास के किर्यो को गिनाया।
लोग कीचड़ से होकर जनसभा स्थल पहुंचे
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल बरवा फार्म पर करोड़ों खर्च कर बनाए गए पांडाल व स्थल पर प्रशासनिक लापरवाही साफ दिखी जहां सभा स्थल कीचड से लबालब था वहीं आसपास जलजमाव था। लोग कीचड़ से होकर सभा स्थल पहुंचे। इसको लेकर आम जनता प्रशासनिक अमले को कोसती नजर आयी। कई महिलाएं कीचड़ मे सराबोर हो गईं तो बच्चों फिसलकर गिरने चोटिल भी हुए। लोग गिरते-पड़ते किसी तरह सभा स्थल पहुंचे और प्रशासन को बुरा-भला कहने से भी नही चूके।

काली साड़ी व शर्ट ने तोड़ दिए कईयों के अरमान
पीएम मोदी के जनसभा स्थल से काले रंग के कपड़ों को दूर रखा गया । किसी को भी सभा स्थल में काले रंग के कपड़े या बैग के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई । नतीजतन रामकोला से चल कर आई मीरा देवी सभा स्थल में प्रवेश नहीं कर पाईं। वह मन मसोसकर रह गयी। उनके साथ एक दर्जन से अधिक महिलाएं काली साडी पहनने के कारण मोदी के कार्यक्रम मे पहुचने से वंचित रह गयी।
सीएम योगी के तारीफों के बांधे पुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सीएम योगी की तारीफ के खूब पुल बांधे। उन्होंने अपने भाषण में कई बार सीएम योगी का नाम लेकर उनक उनका हौसला अफजाई किया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो कुछ हो रहा है योगी जी की मेहनत का कमाल है।
पूर्वांचल की धरती का इतिहास गौरवशाली
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह धरती संत महात्माओं की धरती रही है जो हमारे लिए गौरव की बात है। यह धरती सबसे पवित्र धरती है। उत्तर प्रदेश की धरती पर भगवान राम, श्री कृष्ण, भगवान बुद्ध, तुलसीदास, संत कबीर,संत रविदास,गुरु गोरक्षनाथ सहित अनेकों संत महात्मा अपने ज्ञान के दीप से दुनिया में प्रकाश फैलाया।
