◆ मिशन शक्ति अभियान के तहत मेघावी छात्रा अंजली को बनाया गया एक दिन लिए बीडीओ।
यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी (नायिका मेगा इन्वेन्ट) के अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामकोला बनी ग्राम पपउर निवासी अंजली भारतीय ने सरकार द्वरा संचालित विकास कार्यो का जायजा लिया तथा योजनाओ से सम्बंधित कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। नियमित कार्यलय नही आने पर कर्मचारियों का क्लास भी लिया।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत 22 अक्टूबर को खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र की उपस्थिति में कुमारी अंजलि भारतीय निवासी ग्राम सभा पपउर अध्यापक सुरेंद्र भारती की पुत्री है जो हाईस्कूल परीक्षा की टॉपर छात्र है।जिनको विकास खण्ड रामकोला का 24 घण्टे के लिए सांकेतिक रूप से खण्ड विकास अधिकारी का प्रभार सौंपा गया। अंजली भारती यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉपर विद्यार्थी हैं इस अवसर पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी अंजलि भारतीय द्वारा क्षेत्र पंचायत के कार्यों के साथ फाइलों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी एडिओ एजी नन्दलाल खरवार, एडीओ पंचायत मनोरजन लाल श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र यादव,अनुप कुमार दुवे, ब्लाक टीए जे पी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
