राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में हुई महिला जनसुनवाई

Share◆ जन सुनवाई दौरान 58 शिकायती पत्र किये गए प्रस्तुत जिसमें मौके पर ही 40 आवेदन पत्रों का हुआ निस्तारण। भगवन्त यादव कुशीनगर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती चन्द्रमुखी...

◆ जन सुनवाई दौरान 58 शिकायती पत्र किये गए प्रस्तुत जिसमें मौके पर ही 40 आवेदन पत्रों का हुआ निस्तारण।

भगवन्त यादव

कुशीनगर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती चन्द्रमुखी देवी के अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित किया गया।
उन्होंने ने उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण ही महिलाओं द्वारा आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जाता है, ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारी है कि मामले के तह तक पहुंच कर निस्तारण कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने ये भी बताया कि महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों को न्याय देने सहित महिलाओं के विकास/उत्थान, समस्यायों का समुचित समाधान कराने, सहित लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है, तथा सभी मामलों का जो भी सारांश होता है उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित की जाती है। उन्होंने सभी से अपेक्षा करते हुए कहा कि आज की सुनवाई में प्राप्त सभी मामलों को व्यक्तिगत ध्यान देकर निस्तारित कराने के साथ ही अधिकारी गण अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें।

आज की सुनवाई दौरान शशिकला निवासी सिरसिया बुजुर्ग नेबुआ नौरंगिया ने 156-3 के तहत मुकदमा दर्ज होने तथा पति के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करवाने के बाद प्रभावी कार्यवाही हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए, जिस पर मा0 सदस्या द्वारा मामले को कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही जिसे कोर्ट द्वारा ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसी प्रकार संजना मणि द्बारा जमीनी विवाद होने, मीना देवी द्वारा भी जमीनी विवाद के सम्बंध में, एकमी देवी खडडा क्षेत्र, फूलमती रामकोला, उर्मिला देवी पड़रौना, रूबी, रीता,जुनैदा,राजकुमारी देवी आदि महिलाओं ने अपने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये।

इस दौरान मा0 सदस्या के समक्ष कुल 58 प्रकरण प्रस्तुत हुये, जिसमें घरेलू हिंसा, मार-पीट,जमीन विवाद, छेड़-छाड़ आदि से सम्बंधित था। उन्होने समस्त प्रकरणों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुये मौके पर 40 प्रकरणों को निस्तारित कराया गया। तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारीगण को नामित करते हुए निर्देशित किया कि निष्पक्ष रुप से जांच करते हुए समयबद्धता के साथ निस्तारण करायें।
महिला जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी पड़रौना/जिला प्रोवेशन अधिकारी कल्पना जायसवाल, सुमन शुक्ला बाल संरक्षण अधिकारी गिरखपुर, पीआरओ सुकीर्ति, सीओ सिटी, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, समस्त थानाध्यक्ष,महिला थानाध्यक्ष, आर.टी.सी. प्रभारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, वन स्टाप सेन्टर, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY