यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर जनपद के रामकोला सीएचसी पर लगातार तीसरे दिन अपने मांगो को लेकर आशा संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शांतिपूर्ण धरना दिया जिसमें स्थानीय विधायक भाग लेकर अपना समर्थन दिया और हर लड़ाई में साथ रहने की घोसड़ा किए।
गौरतलब है कि शनिवार को रामकोला क्षेत्र की आशा संगिनियों ने तीसरे दिन समुदिक स्वास्थ केंद्र पर धरना जारी है, धरने में स्थानीय विधायक रामानंद बौद्ध ने अपना समर्थन देते हुए धरने में भाग लिया और आंदोलनकारी आशा बहुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा बहुए हमरी बहन बेटी है इनकी मांग जायज है। हम इनके मांगों को सदन में उठायेंगे। तथा इनकी जायज मांग को ब्लॉक से लेकर लखनऊ तक इनके धरने मे सामिल रहेगे तथा इनकी लड़ाई लड़ेंगे। धरना दे रही आशा बहनों ने धरने मे जोरदार नारेवाजी की तथा अपनी मांगो से विधायक को अवगत कराया।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पासवान ने कहा जबतक हम लोगों को सरकार नहीं मानती तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। आंदोलन करी आशा बहुओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सी यच सी प्रभरी डॉ.ए पी गुप्ता ज्ञापकन सौपा और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
