सामूहिक विवाह में 45 जोड़ें हुए, एक दुजे के लिए

Share◆ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता लल्लन मिश्रा, लालबाबू बाल्मीकि, रामेश्वर कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख, समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नवजोड़ों को यशस्वी जीवन के लिए...

◆ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता लल्लन मिश्रा, लालबाबू बाल्मीकि, रामेश्वर कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख, समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नवजोड़ों को यशस्वी जीवन के लिए दिए शुभकामना वा आशीर्वाद।

परमेश्वर यादव

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के विकास खण्ड पडरौना के प्रांगण में भव्य, वृहद एवं आकर्षक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ,समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित विशिष्ट जनो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया ।

पडरौना ब्लॉक के कुल 45 जोड़ें एक दुजे के बंधन में बंधे। जिसमे 31 हिन्दू और 14 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए । विवाह कार्यक्रम धार्मिक व वैदिक रीतियों के अनुसार सम्पन्न कराई गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहायों की पीड़ा को समझते हुए इस कल्याणकारी योजना का संचालन किया गया, जिसके माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को एक साथ एक ही स्थान पर इतने भव्य रूप में कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया गया, श्री जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गए कदम की सराहना करते हुए आम जन से अपील भी किये कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न कराया जा रहा है,विवाह के रूप में मनुष्य सुसंस्कृत होता है,जिससे नियम, ध्यान ,मर्यादाओं का पॉलन करते हैं ,इसे वेदों व शास्त्रों में गंभीरता से लिया गया है।


विशिष्ट अतिथि लल्लन मिश्र ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन जनपद में पहले भी हो चुका है,उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पहले बेटियों को अभिशाप माना जाता था, परंतु मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटियों की सुरक्षा, तथा जिस घर मे बेटियों की पूजा की जा रही हो उस घर मे अभिशाप कैसे आ सकता है, उन्होंने कहा कि हर घर मे बेटी के प्रति सुरक्षा,सम्मान दिया जाना हम सभी की जिम्मेदारी है,मुख्यमंत्री जी का संकल्प उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है उसी के क्रम में ये पहल है,उन्होंने सभी नव दंपतियों को सुखमय जीवन व जीवन में एकरूपता बनी रहे सहित आशीर्वाद वचन दिए।
वैवाहिक कार्यक्रम पश्चात सभी जोड़ो को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लालबाबू बाल्मीकि उपाध्यक्ष राज्य सफाई  कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश,  प्रमुख आशुतोष ऊर्फ बहुगुणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी,एडीओ समाज कल्याण विनोद, रामेश्वर कुशवाहा,प्रधान मुकेश सिंह, राजेश चौबे, कर्मवीर यादव, तथा विशिष्ट जनो के साथ हजारो लोग साक्षी बने व नवजोडो को उन्हे गृहस्थी के सामान प्रदान कर भावभीनी बिदाई की गयी एवं उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना के साथ नवजोडो पर पुष्प वर्षा भी की गई।

 

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY