जनपद में मकर संक्रांति पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर जनपद में मकर संक्रांति पर्व शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह बारह बजे सूर्य देव के अवतरण के धूप खिलने से खुश बच्चे...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर जनपद में मकर संक्रांति पर्व शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह बारह बजे सूर्य देव के अवतरण के धूप खिलने से खुश बच्चे पतंग उड़ाने में लगे रहे। पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर समेत कई जगह लोगों में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर भी गए ।

सुबह से ही घरों में स्नान-दान शुरू हो गया था। पुरोहितों ने पूर्वजों के नाम पर अनाज का संकल्प कराकर दान कराया। इसके बाद खिचड़ी खाई गई। मिलने आने जाने वालों को चावल व तिल से बनी लाई खिलाई गई। पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पडरौना नगर के लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे थे। यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी बंटी। सुबह तकरीबन बारह बजे अच्छी धूप खिलने के चलते बच्चों ने बड़े उत्साह से पतंग उड़ाया।
कसया मे मकर संक्रांति पर्व पर श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) पर भगवान श्रीरामचंद्र के दरबार में खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाकर भोग लगाया गया। वहीं मंदिर में पहुंचे लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत दास और पुजारी ने लोगों को मकर संक्रांति के बारे में विस्तार जानकारी दी। इस मौके पर सैकडो की संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे। तमकुहीरोड लोगों ने बांसी नदी के शिवाघाट, दमकल घाट, गोला घाट और गंडक नदी के पिपराघाट, जंगली पट्टी, विरवट कोन्हवलिया, बाघा चौर, अहिरौलीदान आदि घाटों पर स्नान-दान किया।
तुर्कपट्टी स्थित सूर्यमंदिर पर सनातन धर्मावलंबियों ने मकर संक्रांति पर श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर सूर्यमंदिर परिसर में सहभोज का आयोजन कर भिक्षुकों व असहायों को अन्न,वस्त्र व द्रव्य दान किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY