यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के महापर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर के साहबगंज दक्षिणी में नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में सामूहिक सहभोज कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों की सँख्या में आम जनमानस की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है जिसमें आज के दिन दान पुण्य कर्मों के अलावा पतंग उड़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन से हिन्दू संस्कारों में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। सामूहिक सहभोज कार्यक्रमों को एकजुटता से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन आपसी समरसता को बल देते हुए प्रेम के भाव को बढ़ावा देते हैं। आयोजन के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा सुनील चौहान, रितेश जायसवाल, राजू साह पिंटू साह हीरा साह हरिंद्र साह सेठी साह सभासद रामाश्रय गौतम बाबूलाल साह जवाहिर साह मुकेश साह राजदेव साह छोटू साह बैजनाथ साह दुर्गेश साह अनूप गोंड, आंनद रावत, अभय मारोदिया, श्याम साहा, आकाश वर्मा, उज्ज्वल वर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, आदर्श जायसवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
