संयोग श्रीवास्तव ने गरीबों को किया कंबल वितरण।

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर कडाके के ठंण्ड को देखते हुए मकरसंक्रान्ति के अवसर पर पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने अपने ग्राम सभा में असहाय लोगों में कंबल वितरण किया। जिले...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर कडाके के ठंण्ड को देखते हुए मकरसंक्रान्ति के अवसर पर पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने अपने ग्राम सभा में असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में ठंढ का मौसम चल रहा है और इस दौरान पहले शासन स्तर से ग्राम सभा के असहाय और गरीब लोगों में कंबल का वितरण किया जाता था किंतु इस बार हमारे ग्राम सभा में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व डा ब्रजेश क्षेत्र में एक समाजसेवी चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे और उन्ही के बताए रास्ते पर चल हम भी अपने क्षमता के अनुसार जितना संभव होता है मदद की भावना से पिता के पुनीत कार्यो का आगे बढाने की कोशिश करते आ रहे हैं और ईश्वर की कृपा रही तो समाज सेवा का यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान तरयासुजान पशु अस्पताल के बृजेन्द्र श्रीवास्तव, गोविन्द यादव, राकेश श्रीवास्तव,अवध बिहारी खरवार, ऋषि, यश,ओम श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहें!

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY