मतदान के लिए सात विधान सभा क्षेत्रों को, 17 जोनो मे बांटा गया

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। छठें चरण में तीन मार्च को संपन्न होने वाले...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। छठें चरण में तीन मार्च को संपन्न होने वाले मतदान के लिए सात विधान सभा क्षेत्रों को 17 जोन बांटा गया है। इसके लिए 17 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जबकि सात अधिकारी रिजर्व में हैं। इसके अलावा 206 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती हुई है, 21 रिजर्व में हैं।

विधान सभा क्षेत्र खड्डा में तीन जोनल व 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पडरौना में दो जोनल व 33सेक्टर मजिस्ट्रेट तमकुहीराज में तीन जोनल व 30सेक्टर मजिस्ट्रेट फाजिलनगर में दो व 26, कुशीनगर में तीन व 28, हाटा में दो व 27 व रामकोला सुरक्षित में दो जोनल व 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम न्यायिक सदर व्यास नारायण उमराव ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट डीएम एस राजलिगम के निर्देश पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर क्षेत्र का भ्रमण कर सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

अलग-अलग न्यायालयों में होगा नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिगम ने बताया कि चार फरवरी को संबंधित रिटर्निंग अफसरों द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी तथा उसी दिन से सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विधानसभा क्षेत्र 329 खडडा का नामांकन, कलेक्ट्रेट के न्यायालय उप जिलाधिकारी न्यायिक पडरौना के कक्ष संख्या नौ में होगा। विधानसभा 330 पडरौना का नामांकन उप जिलाधिकारी पडरौना के न्यायालय कक्ष संख्या 13, विधानसभा 331 तमकुहीराज का नामांकन डीडीसी न्यायालय कक्ष संख्या 14, विधानसभा 332 फाजिलनगर का न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 15, विधानसभा 333 कुशीनगर का नामांकन न्यायालय चकबंदी अधिकारी कक्ष, विधानसभा 334 हाटा का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष संख्या 10 में होगा। विधानसभा 335 रामकोला (सु.) का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 12 में होगा। नामांकन के दौरान भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर उप जिलाधिकारी हाटा (न्यायिक) राकेश कुमार सिंह, रविद्र नगर चौराहे पर डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है, जो आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मजिस्ट्रेटों के साथ क्षेत्राधिकारी स्तर के पुलिस अधिकारी नामांकन परिसर तथा बाहर आवश्यकता अनुसार लगाए जाएंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY