हर्षोल्लास के साथ यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

Share◆ ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का हुआ बिमोचन यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क भरथना ( इटावा ) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट की इटावा इकाई के सौजन्य से नव वर्ष के उपलक्ष्य में...

◆ ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का हुआ बिमोचन

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

भरथना ( इटावा ) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट की इटावा इकाई के सौजन्य से नव वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर*का विमोचन किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवा इकाई के प्रभारी मधुर यादव एवं इटावा इकाई के पदाधिकारियों की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन भरथना इटावा के प्रतिष्ठित मीरा पैलेस में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक डॉ अरुणेश यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव सभासद बलवीर यादव एवं किसान नेता संजीव यादव उपस्थित रहे।

डॉ अरुणेश यादव ने बताया कि हमारे ट्रस्ट ने पिछले 4 सालों में शिक्षा, रोजगार एवं चिकित्सा की दिशा में बहुत ही सराहनीय काम किए और हजारों की संख्या में लोगों की मदद की। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य निर्धन एवं मेधावी छात्रों को शिक्षा की ओर अग्रसर करना, साथ ही पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार दिलवाना एवं जरूरतमंद लोगों को हर संभव चिकित्सीय मदद करना है।

 

कार्यक्रम में युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, मुख्य काई के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद यादव, युवा इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यादव युवा इकाई, महासचिव अनुज यादव, अरुण यादव, मनीष यादव, विनय यादव, प्रदीप यादव, अश्वनी यादव, ऋषि यादव, रिंकू यादव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY