एसएसबी के जवान और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप किया पैदल मार्च, कराया सुरक्षा का एहसास

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एसएसबी के जवान व कोतवाली पड़रौना पुलिस ने बुधवार को मिश्रौली चौकी क्षेत्र व आसपास...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एसएसबी के जवान व कोतवाली पड़रौना पुलिस ने बुधवार को मिश्रौली चौकी क्षेत्र व आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया। जवानों ने लोगों सुरक्षा का एहसास कराया।

कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह के नेतृत्व में एसएसबी जवान मिश्रौली चौकी से मिश्रौली बाजार होते हुए बडहरा व आसपास के क्षेत्रों मे पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने नागरिकों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया। एसएचओ ने कहा कि अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर पूरी तैयारी है। कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। बीते चुनाव में बाधा पहुंचाने वालों पर नजर रखी जा रही है। मिश्रौली चौकी इंचार्ज संजय शाही, कांस्टेबल अनिल यादव, राजीव कुमार, गिरीश चंद सहित तमाम जवान व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY