जनपद के 7 विधानसभा के सीटो पर भाजपा गठबंधन ने मारी बाजी

Share◆ सपा,बसपा और कांग्रेस का नही खुला खाता यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा गठबंधन ने मारी बाजी जिले से सभी दलो को...

◆ सपा,बसपा और कांग्रेस का नही खुला खाता

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा गठबंधन ने मारी बाजी जिले से सभी दलो को हार का मुंह देखना पड़ा। सूबे के चर्चित सीटो मे शुमार फाजिलनगर विधानसभा से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और तमकुहीराज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक अजय कुमार लल्लू को करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के अजेय जीत व पुरा जनपद भगवामय होने से भाजपाई काफी उत्त्साहित दिखे।

विधानसभा के सातों सीट पर भाजपा गठबंधन शुरू से रही आगे

निर्धारित समय पर शुरू हुई मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ रही थी रुझान और दिलचस्प होते जा रहे थे। ईवीएम की मतगणना शुरू होने के बाद जिले के सभी सातो सीटो पर राउंडवार भाजपा की बढत काफी मजबूत होती जा रही थी। चर्चित सीट फाजिलनगर मे बैलेट वोट से स्वामी प्रसाद मौर्य कुछ देर के लिए बढत बढाये जरूर लेकिन ज्यादे देर तक बढत बचाने मे सफल नही हुए। ईवीएम की गणना शुरू होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा जब आगे बढे तो बढते ही चले गये। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य दुसरे पायदान से कभी उपर नही उठ सके, जबकि बसपा के इलियास अंसारी शुरू से तीसरे स्थान पर जमे रहे। यहा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने 116029 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की तो सपा के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को 71015 मत ही मिले। बसपा के इलियास अंसारी को 28237 वोट मिले। कांग्रेस के सुनील ऊर्फ मनोज सिंह को 2323 मत मिले। इसी तरह से पडरौना विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 114496 मत पाकर विजयी हुए, तो सपा के प्रतिद्वंदी विक्रमा यादव को 72488 मत मिले। बसपा के पवन उपाध्याय को 20983 व कांग्रेस के जहीरुद्दीन को 3338 मत पाकर संतोष करना पडा। तमकुहीराज से जीत दर्ज करने वाले भाजपा- निषाद गठबंधन के डा. असीम कुमार को 115123 मत मिले तो दूसरे नंबर पर रहे सपा के उदय नारायण गुप्ता को 48651 मत। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के अजय लल्लू को 33496 तो बसपा के संजय गुप्त को 16854 वोट मिले।

आरक्षित रामकोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विनय प्रकाश गोड़ ने 124792 मत पाकर कमल खिलाया। दूसरे स्थान पर रहे सपा के पूर्णमासी देहाती को 52249 मत मिले। बसपा के विजय कुमार को 23038 और कांग्रेस के शंभू चौधरी को 4080 मत मिले। इसी कडी मे खड्डा में भाजपा-निषाद गठबंधन पार्टी के विवेकानंद पाण्डेय ने 88291 मत पाकर जीत दर्ज की, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा को 46840 मत मिले। सुभासपा के अशोक चौहान को 21126 मत मिले। कांग्रेस के धनंजय सिंह को 2272 और बसपा के डा. निसार अहमद सिद्दीकी को 19957 मत मिले।

कुशीनगर विधानसभा से भाजपा के पीएन पाठक 115286 मत पाकर विजयी हुए जबकि सपा के राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी 80478 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के मुकेश्वर मद्धेशिया को 16107 व कांग्रेस की श्यामरती को 1481 मत मिले। इ के अलावा हाटा विधानसभा में भाजपा के मोहन वर्मा ने 120666 मत हासिल कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। सपा के रणविजय सिंह 61301 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के शिवांग सिंह को 21723 और कांग्रेस के अमरेन्द्र मल्ल को 2291 वोट मिले।

◆ विधानसभा फाजिलनगर

सुरेंद्र कुशवाहा (भाजपा) 116029 मत

स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा) 71015 मत

इलियास अंसारी (बसपा) 28237 मत

सुनील ऊर्फ मनोज (कांग्रेस) 2323 मत

विधानसभा पडरौना

मनीष जायसवाल (भाजपा) 114496 मत

विक्रमा यादव (सपा) 72488 मत

पवन उपाध्याय (बसपा) 20983 मत

जहीरुद्दीन (कांग्रेस) 3338 मत

विधानसभा तमकुहीराज

डा. असीम कुमार (भाजपा गठबंधन ) 115123 मत

उदय नारायण गुप्ता(सपा) 48651 मत।

अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस) 33496 मत

संजय गुप्त (बसपा) 16854 मत

विधानसभा रामकोला(आरक्षित)

विनय प्रकाश गोड़ (भाजपा) 124792 मत

पूर्णमासी देहाती (सपा) 52249 मत

विजय कुमार (बसपा) 23038 मत

शम्भू चौधरी (कांग्रेस) शंभू चौधरी 4080 मत

विधानसभा खड्डा

विवेकानंद पाण्डेय (भाजपा

गठबंधन) 88291 मत

विजय प्रताप कुशवाहा (निर्दल) 46840 मत

अशोक चौहान (सपा) 21126 मत

धनजंय सिंह (कांग्रेस) 2272 मत

डा. निसार अहमद सिद्दीकी (बसपा) 19957 मत

विधानसभा कुशीनगर

पीएन पाठक (भाजपा) 115286 मत

राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी(सपा) 80478 मत

मुकेश्वर मद्धेशिया(बसपा को 16107 मत

श्यामरती (कांग्रेस) 1481 मत

विधानसभा हाटा

मोहन वर्मा (भाजपा) 120666 मत

रणविजय सिंह (सपा) 61301 मत

शिवांग सिंह (बसपा) 21723 मत

अमरेन्द्र मल्ल (कांग्रेस) 2291 मत

 

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY