महान समाजसेवी स्वर्गीय संत बाबू के प्रतिमा का हुआ अनावरण

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर रामकोला खेतान सोसाइटी के परिसर में रामकोला कस्बा निवासी समाजसेवी स्वर्गीय संत प्रसाद गोविंद राव की प्रतिमा का अनावरण उनकी सुपुत्री श्रीमती आभा सिंह व उनके दामाद...

भगवन्त यादव

कुशीनगर रामकोला खेतान सोसाइटी के परिसर में रामकोला कस्बा निवासी समाजसेवी स्वर्गीय संत प्रसाद गोविंद राव की प्रतिमा का अनावरण उनकी सुपुत्री श्रीमती आभा सिंह व उनके दामाद उत्तर प्रदेश गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू ने संयुक्त रूप से किया। स्वर्गीय संत गोविंद राव ने अपनी जमीन देकर रामकोला खेतान सोसाइटी को स्थापित कराया था। किसानों, गरीबों के हित के अनेक कार्य किए जिसको आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं । मूर्ति अनावरण के अवसर पर रामकोला गन्ना विकास समिति के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय संत गोविंद राव के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके दरवाजे से कोई खाली नहीं जाता था। सबके साथ न्याय करते थे। संत बाबू के नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध थे । सन 1959 से 65 तथा 1971 से 1977 तक दो बार सहकारी गन्ना समिति रामकोला खेतान के चेयरमैन रहे और लंबे समय तक ब्लॉक प्रमुख रहे । उन्होंने गन्ना खेतान गन्ना समिति की स्थापना के लिए 29 कट्ठा अपना जमीन दिया था। इसी तरह हाइड्रिल , ब्लॉक, विश्व सनातन मंदिर सहित कई संस्थानों को जमीन दान दिये थे। बड़े परिवार में जन्म होने के बावजूद संत बाबू काफी सरल और सहज स्वभाव के थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला गन्ना विकास अधिकारी वेद प्रकाश सिंह , त्रिवेणी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी, निवर्तमान चेयरमैन विचित्र नारायण मणि सिंह, ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, बैकुंठ शाही, काशी नरेश सिंह, फूल बदन कुशवाहा, सत्यपाल गोविंद राव, रामनिवास यादव, संत सिंह राधेश्याम दीक्षित, लाल बहादुर गोविंद राव, देवेंद्र यादव ,अमरीश तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू तथा संचालन राजेश्वर गोविंद राव उर्फ मुन्ना बाबू ने किया। इस दौरान खेतान समिति के सचिव रविंद्र बहादुर ,पंजाब समिति के सचिव अंगद वर्मा, त्रिवेणी चीनी मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक दिनेश राय, चंद्रशेखर सिंह, विनोद गोविंद राव, अगस्त गोविंद राव, आदि लोग मौजूद रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY