जनपद स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

Share◆ पूर्व सैनिक, विधवा व निराश्रित लोगों की सुनी गई समस्याएं। ◆ वीर नारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित। ◆ सरकार के विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के बारे...

◆ पूर्व सैनिक, विधवा व निराश्रित लोगों की सुनी गई समस्याएं।

◆ वीर नारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित।

◆ सरकार के विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के बारे मे कराया गया अवगत।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसके अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने किया। उक्त बैठक में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए भूतपूर्व सैनिक, विधवा व निराश्रित लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से उपस्थित अधिकारी गणों को अवगत कराया। इस संदर्भ में पेंशन, समाधि स्थल, एरियर के भुगतान, भूमि विवाद, कैंटीन, राशन, भू पैमाइश, आदि मुद्दे उठाए गए। इन मुद्दों को मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक व जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने ध्यान से सुना और उसके विधिक समाधान भी सुझाए। संबंधित मुद्दों से संदर्भित धाराओं की भी उन्होंने जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी फौजी परिवार से बताई तथा कहा कि मैं आपकी समस्याएं समझ सकती हूं। आपको एक्स सर्विसमैन होने के नाते आने वाली समस्याओं को समझ सकती हूं । इस बैठक का उद्देश्य आपकी समस्याओं का उचित निराकरण है। उन्होंने यह भी बताया कि फौज की किसी भी सेवा में सर्विस करना बहुत गर्व की बात है, आपने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश को दिए हैं। अतः हमारा दायित्व है कि हम आपकी समस्याएं सुने व उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि सर्विसमैन अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। समाज के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं इसके बारे में भी सोचे ताकि सब मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर उपस्थित उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र कुशीनगर सतीश कुमार ने पूर्व सैनिकों, विधवाओं आदि को उद्योग विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की 03 स्वतः रोजगार योजनाओं के बारे में अवगत कराया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना। इन योजनाओं पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया। स्वरोजगार हेतु कार्य के प्रकार भी बताएं।

उपस्थित सी0ओ0 सदर कुंदन सिंह ने पुलिस मित्र के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि थाने में एसएचओ के माध्यम से पुलिस मित्र हेतु आवेदन किया जा सकता है । पुलिस मित्र के कार्यों के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि किसी भी मौकों पर स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सहयोग किया जा सकता है, और स्थानीय स्तर पर समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्याओं के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया जाए तथा उपस्थित समस्याओं के संदर्भ में उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। सैनिक बंधु की मीटिंग हर महीने आयोजित की जाएगी और उस बैठक में पूर्व समस्याओं के निराकरण हेतु किये गए प्रयास से भी अवगत कराया जाएगा।
इस क्रम में उक्त बैठक में 09 वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। वीर नारियों में देवा देवी, रंजना त्रिपाठी, प्रभावती देवी, सीमा मिश्रा, पिंकी कुमारी आदि प्रमुख थी। इस अवसर पर एक आर्किटेक्ट कंपनी के निदेशक ने भी अपना प्रस्तुतीकरण दिया और बताया कि भवन निर्माण संदर्भित किसी भी प्रकार की कंसलटेंसी, पूर्व सैनिक/ विधवा/ आश्रितों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि हम सैनिक लोग जब वर्दी पहनते हैं तो हमारे अंदर देश के प्रति वफादारी का एक जज्बा होता है,और हम किसी भी स्थिति का बड़ी ही निडरता से मुकाबला करते हैं। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए बताया कि इनके लिए हमारे पास शब्दों की कमी है। पूर्व सैनिक, विधवा व आश्रितों से संदर्भित किसी भी समस्या के निराकरण हेतु हम कृत संकल्पित है।

इस दौरान परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार,डिप्टी सीएमओ, पूर्व सैनिक कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, बनारसी मिश्र, राजेश राव, सहायक कमलेश कुमार, प्रभाकर नाथ तिवारी देवेंद्र नाथ गुप्त व अन्य पूर्व सैनिक तथा वीर नारियां व विधवाएं उपस्थित थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY