स्मार्टफोन पाकर आशाओं के खिल उठे चेहरे

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर जनपद के रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आज दिनांक 1 मई को शासन सरकार के मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...

भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आज दिनांक 1 मई को शासन सरकार के मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोटही पर पूर्व विधायक एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के चहेते भुलई भाई जी के द्वारा पगार ,खोटही, डियूलिया मनिया छापर ,आदि उपकेंद्रों की आई हुई,आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, माननीय पूर्व विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहे कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्मार्टफोन आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा, लोगों के स्वास्थ्य का डाटा रखने में स्मार्टफोन का अहम भूमिका होगी एवं स्वास्थ्य संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान में उपयोगी साबित होगा, यह कार्य जनहित में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अति सराहनीय कदम है माननीय भुलई भाई द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसी क्रम में आज ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता फूल बदन कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फीता काट के औपचारिक उद्घाटन किया गया एवं आशाओं को स्मार्टफोन परसौनी में वितरित किया गया कुशवाहा जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं स्मार्ट फोनों से आशाओ में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे एवं जन समुदाय को जुड़ने में सहजता होगी।
इसी क्रम में चंद्रपुर ,बड़हरा बाबू,
परोरहा उप केंद्र की आशाओं को भी माता दुर्गा जी आदर्श धर्मशाला चंद्रपुर मलगहा में भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामकोला द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया, स्मार्टफोन पा करके आशाओं के चेहरे खिल उठे।

उपरोक्त कार्यक्रमों में आलोक मिश्रा बीपीएम, डॉ बिद्या शंकर कुशवाह कुष्ट ,बी सी पी एम विनय सिंह,
सी एच् ओ कृतिमा, पूजा
सांगिनी इंदु कुशवाहा, यसोदा गिरी, मीना कुशवाहा आशा माधुरी सुसीला, मनसा, शीला मजरूह, किरन सिंह, सुन्दरमणी, सुशिला, जिउती, बिनीता, राधा आदि आशा उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY