प्रयागराज पीड़ित परिवार से मिला यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )संगमनगरी के गंगा पार इलाके के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शनिवार दिनाँक 22 अप्रैल 2022 को हुए सामूहिक हत्याकांड...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )संगमनगरी के गंगा पार इलाके के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शनिवार दिनाँक 22 अप्रैल 2022 को हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में आज यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अरूणेश यादव के निर्देश पर इं0 लालमणि यादव के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला, पूछताछ करने के बाद सुनील ने हत्याकांड के पीछे अपनी पत्नी के एक प्रेमी पर शक जताया है. उसका कहना है कि कुछ महीने पहले उसने परिवार की हत्या की धमकी दी थी , उसकी पत्नी और बहन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से पांचों की मौत होने की पुष्टि हुई पीड़ित के मुताबिक हत्या की रात को गाँव में एक शादी भी थी कुछ लोग दारू पीने भी घर आये थे मना करने पर शांत रहने की धमकी देते हुए चले गए इसके साथ ही पीड़ित ने अपने साले और दूध वाले पर शक जताया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि शनिवार को थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में 55 वर्षीय राजकुमार यादव, 50 वर्षीय उनकी पत्नी कुसुम, 25 वर्षीय बेटी मनीषा, 30 वर्षीय बहू सविता और दो साल की मासूम मीनाक्षी की सिर पर ईंट पत्थर और डंडे से मारकर हत्या कर दी गई परिवार में अब केवल दो सदस्य सुनील यादव और उसकी चार साल की बेटी साक्षी बचे हैं. साक्षी को जहां देखभाल के लिए ननिहाल वाले ले गये हैं. वहीं पुलिस ने सुनील यादव की सुरक्षा में दो गनर तैनात कर दिया है पीड़ित ने प्रतिनिधि मंडल से न्याय की गुहार लगाई है क्योंकि अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है पीड़ित का कहना है जल्द से जल्द जांच कर जो भी आरोपी है उसे गिरफ्तार किया जाए और उसे सजा मिले प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आपको न्याय और दोषी को सजा जरूर मिलेगी हम इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन, माननीय मुख्यमंत्री जी, मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन देंगे !
प्रतिनिधि मंडल में उत्तम चंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य इकाई, इं0 लालमणि यादव प्रदेश सचिव मुख्य इकाई, डा0 सौरभ यादव प्रदेश महासचिव युवा इकाई, संदीप कुमार यादव प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया,ललित यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष सोरांव, राजेश यादव , केशव सिंह यादव, रविराज यादव, आशीष, सत्यम यादव, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY