बुद्ध जयंती अवसर पर पहली बार जनपद में होगा पीएम मोदी का आगमन

Share◆ पीएम के ऐतिहासिक आगमन के पूर्व सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश। ◆ सीएम ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा कर चढ़ाया...

◆ पीएम के ऐतिहासिक आगमन के पूर्व सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश।

◆ सीएम ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा कर चढ़ाया चीवर।

◆ पीएम के आगमन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर में की अधिकारियों के साथ बैठक।

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर संसार में लोगो को सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुद्ध जयंती के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने की तैयारी है। यह पहला अवसर होगा जब देश के कोई प्रधानमंत्री बुद्ध जयंती पर उनके महापरिनिर्वाण स्थली पर उनकी आराधना करेंगे। पीएम इसी दिन वाया कुशीनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी (नेपाल) भी जाएंगे।


गौरतलब है कि सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर न रहे, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महापरिनिर्वाण स्थली पहुंच तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का सघन जायजा लिया। एक-एक बिंदु की पड़ताल की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर हर व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए।


आगामी सोमवार को कुशीनगर और लुम्बिनी की पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार को वाराणसी से सीधे कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पीएम के लिए बने हेलीपैड से लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पूरी व्यवस्था की बारीकी से परख की। तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सीएम योगी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा समक्ष पूजा करने के साथ ही चीवर भी चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे,सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी,विधायक पडरौना मनीष जायसवाल,विधायक फाजिल नगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक कुशीनगर पी0एन0 पाठक, आयुक्त गोरखपुर मंडल रवि कुमार एन0 जे0, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, ए0 डी0 जी0, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता आर0 पी0 एन0 सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,व सभी संबंधित अधिकारी गण तथा जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY