यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत श्रीमती मालती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकुईया पुरैनी के छात्रो का सामान्य ज्ञान की परीक्षा मारूती सेवा संस्थान सिधावे रैईयापार कुशीनगर के तात्वाधान मे सम्पन्न कराया गया। जिसमे क्षेत्रीय विद्यालय के तमाम छात्र छात्राओं ने इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
एम एस एमडी कुस्महा महात्मा गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय अमवा बाजार आदि के प्रज्ञा मद्धेशिया, रेखा कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, विवेक राव, सोहेल अली, अनुज पटेल आदि तमाम छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग कियाका प्रतियोगी परीक्षा होने से उनके हौसलो को बढ़ता देखा गया तथा इसके संचालक मारुतीनंन्दन शुक्ला ने सबका आभार जताया।
इस अवसर पर रामेश्वर प्रजापति प्रधानाचार्य, जूगनू उपाध्याय, राहुल कुशवाहा, महेश प्रजापति, अरूण कुशवाहा, विजय प्रताप शर्मा, प्रमोद कुशवाहा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
