पीएम मोदी के लुम्बनी दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी तेज

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर/महराजगंज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल के लुंबिनी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर/महराजगंज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल के लुंबिनी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी तेज कर दी है। सबब यह है कि मुख्य रूप से रात में होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5 पाचवी नेपाल यात्रा होगी।

अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार इलाके में किसी भी तरह के आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार करने से पहले लोगों की गहनता से जांच-पड़ताल व पहचान करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नेपाल जाने वाले मुख्य मार्गों के अलावा एसएसबी चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसएसबी के नशीले पदार्थों, हथियारों और महिलाओं की तस्कररोधी शाखा के प्रशिक्षित श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया है। इतना ही नही नेपाल सीमा पर मुख्य चेकपोस्ट सोनौली और ठुठीबाड़ी में मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर लगाए गए हैं।
बताया जाता है कि एसएसबी ने मुख्य रूप से रात में होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढा दी है और कर्मियों को पूरे सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान 24 घंटे सतर्क रहने को निर्देश दिया गया है। खुफिया इकाइयों को सीमा से लगे धार्मिक स्थलों पर भी कडी निगेहबानी करने को कहा गया है। इसके अलावा सशस्त्र सीमा बल और नेपाल के साथ सीमा साझा करने वाले महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। यहा बताना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश नेपाल के साथ 599.3 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करता है, जो सात जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज सीमा से सटी है।

लुंबिनी के मायादेवी मंदिर मे पीएम मोदी करेगे पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी का विमान 16 मई को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगा यहां से वह हलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेंगे इससे पहले पीएम कुशीनगर में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल का दौरा करेंगे। बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर ही प्रधानमंत्री लुंबिनी की यात्रा पर जा रहे हैं, लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्मस्थल है वह यहां मायादेवी मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा पीएम मोदी के सम्‍मान में भोज भी आयोजित करेंगे, पीएम मोदी लुंबिनी के मठ क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY