डाँ अरुणेश यादव बने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ अरुणेश यादव को उनकी निष्ठा...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ अरुणेश यादव को उनकी निष्ठा एवं पिछड़े समाज के प्रति जुझारू प्रवृत्ति को देखते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

कैप्टन यादव ने विश्वास जताया कि डॉ अरुणेश पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक पार्टी का कार्य करते रहेंगे एवं पिछड़े वर्ग विभाग के तमाम मुद्दे जैसे जातिगत जनगणना, ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर से संबंधित सरकार के रवैया एवं ज्यूडिशरी और ब्यूरोक्रेसी में पिछड़े वर्ग के कॉलेजियम सिस्टम के तहत नियुक्तियों सहित तमाम मुद्दों पर पूरी प्रखरता के साथ देश की तमाम पिछड़ी जातियों को जागरूक करेंगे और मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

डॉ0 अरुणेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग कैप्टन अजय सिंह यादव जी का आभार व्यक्त किया एवं पूरा भरोसा जताया कि वह तन, मन, धन के साथ पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे एवं पिछड़ी जातियों के हक के लिए सदैव मुखर होकर आवाज उठाएंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY