उत्तमचंद यादव संवाददाता
बलिया(उत्तर प्रदेश) भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक बीते दिनों बलिया के एक निजी होटल मे जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि कर्नल ए0 के0 सिंह रहे।
बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन भाषण में पूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों जैसे स्वास्थ्य सुविधा, कैंटीन सुविधा, शिक्षा व पूर्व सैनिकों के रोज़गार से संबंध में सरकार से मुहैय्या कराने पर बल दिया।
अध्यक्ष अखिलेश्वर ने कहा कि बलिया एक सेनानियों का जिला है औसतन किसी भी जिले से ज्यादा सैनिक बलिया से रहे हैं, चाहे आज वर्तमान समय में या 1947 की लड़ाई हो बलिया का योगदान भुलाया नहीं जा सकता, आज भी बलिया मे कैंटीन में काउंटर सिस्टम न होने से बहुत भीड़ होती है और पूर्व सैनिकों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्ष तथा अन्य सैनिक मौजूद रहे और
जय जवान जय किसान के नारे से सभा की समाप्ति हुईं।
