यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC AE) में संदीप कुमार यादव का चयन सहायक अभियंता सिविल के पद पर हुआ है जिसका परिणाम 10 जून को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया, संदीप कुमार यादव वर्तमान में चंडीगढ़ में भवन व सड़क निर्माण विभाग-PWD में जेई के पद पर कार्यरत हैं संदीप सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनो को दिया है।
विदित है कि केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग में सिर्फ तीन सहायक अभियंता की भर्ती आयी थी, जिसमें योग्य उम्मीदवार न मिलने के करण सिर्फ दो ही व्यक्ति का चयन हुआ। उसमे खुशनसीब निकला बनारस का लाल, चयन की खबर सुनते ही गाँव में खुशी का महौल है यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ अरूणेश यादव, उत्तर प्रदेश कमेटी से उत्तम चंद यादव, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यादव व गांव के लोगो ने उनको चयनित होने की हार्दिक बधाई दिए एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
