मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न

Share◆ सात फेरे और निकाह के रस्म में बधे 159 जोडे। यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे बिते दिनो शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह...

◆ सात फेरे और निकाह के रस्म में बधे 159 जोडे।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे बिते दिनो शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। एक ही पाण्डाल मे एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म अदायगी के साथ सात जन्मों के सात फेरे पुरे किये गये वही दुसरी तरफ काजी ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से कबूलनामे के साथ निकाह की रस्म अदा की गई। वर-वधु को आर्शीवाद देने उपस्थित हुए जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारियो ने नव दंपति की गृहस्थ जीवन की ढेर सारी शुभकामना व आर्शीवाद देकर विदा किया।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उपस्थित वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शादी हमारी संस्कृति का एक अंग है। गरीब लोगों के लिए शासन द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिलेगा जो नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से कन्याओं के खाते में जो पैसे जा रहे हैं वह उन्हें नई दिशा की ओर आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इससे नया व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। साथ ही जो व्यवसाय पहले से चला आ रहा है उसे और बेहतर भी किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ लेना चाहिए। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर को आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि आपके वैवाहिक जीवन की शुरुआत खुशहाली, सहयोग, एक दूसरे का साथ देकर, आदर और प्रेम भाव के साथ होना चाहिए। इस क्रम में उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार एंव उपहार व सम्मान के लिए 10000 व शादी के आयोजन की राशि के रूप में 6 हजार प्रदान की जाती है। उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने युगल जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पहले जिनके पास पैसे का अभाव होता था वह जमीन व गहने गिरवी रखकर रखकर अपनी बेटियों की करते थे। उनके लिए सरकार की यह योजना काफी लाभदायक है।

इस अवसर पर कुछ वर वधु को प्रमाण पत्र व उपहार भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे कुल 159 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिसमे 131 हिंदू युगल तथा 28 मुस्लिम युगल शामिल थे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी/ परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे, डीसी मनरेगा राकेश सिंह व जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी गणों की भी उपस्थिति रही।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY